Skip to main content

Khuli shikayat news Bhopal,, पंचायत चुनाव का बिगुल बजा, गांवों में चौपालों पर फिर चढ़े भगवा रंग : चौधरी दर्शन सिंह

किसान मोर्चा उज्जैन संभाग की बैठक संपन्न

Khuli shikayat news Bhopal

पंचायत चुनाव का बिगुल बजा, गांवों में चौपालों पर फिर चढ़े भगवा रंग : चौधरी दर्शन सिंह

कार्यकर्ताओं ने प्राकृतिक खेती का लिया संकल्प

पंचायती आम चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई। भाजपा जिला कार्यालय उज्जैन में किसान मोर्चा की संभागीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश चुनाव संचालन समिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भारतीय जनता पार्टी के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुई बैठक के आरंभ में सभी जिले के पदाधिकारियों के द्वारा अपने अपने परिचय के साथ बीते दायित्वों के अनुभवों को साझा किया गया एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के शुन्य बजट खेती के कार्यक्रम से सीखे गए गुणों पर प्रकाश डाला। माननीय अध्यक्ष जी ने बैठक में जानकारी दी कि सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी पर आधारित ना होकर कार्यकर्ता भाव से स्वयं फील्ड पर उतर कर कार्य करें, संगठन का निर्देश हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सर्वोपरि है। पदाधिकारी को मंडलों के प्रवास के लिए कहा गया सभी जिला अध्यक्षों से जिले के हर ग्राम के दौरे पूर्ण करने के बात कही गयी, बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के हर ग्राम में एक ग्राम किसान संयोजक एवं चार ग्राम सह किसान संयोजक नियुक्त किए जाएंगे, जो कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का अपने ग्राम में प्रतिनिधित्व करेंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कृषि से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञता हासिल करेंगे एवं साथ ही साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं विशेषकर कृषि से संबंधित योजना को स्मरण करने के उपरांत उनके प्रचार के लिए अपने अपने मीडिया, सोशल मीडिया के साथ साथ प्रवास की योजना बनाकर प्रवास करेंगे, प्रदेश के सभी किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों के साथ सेल्फी या चित्र लेकर उसका प्रचार प्रसार करना है, बैठक में यह तय हुआ कि किसान मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता किसान एवं आम जनता की समस्याओं को शासन के समक्ष लाकर उन्हें समाधान प्रदान करवाने का प्रयास करेंगे, साथ ही साथ ग्राम में उपज की ग्राइंडिंग एवं ब्रांडिंग के ऊपर ध्यान देकर किसान को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर होंगे। किसान मोर्चा हर ब्लाक में एफ़ पी ओ का गठन करवाने में सहयोग करेगा। संभाग के समस्त जिले में प्रशिक्षण शिविर एवं मंडल में मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। संपूर्ण राष्ट्र में हर्षोल्लास से मनाएं जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के सभी ग्रामों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। डिजिटल डायरी को बनाने का सुझाव भी पेश किया गया जिसमें प्रदेश के समस्त ग्रामों के ग्राम किसान संयोजक एवं ग्राम किसान सह संयोजको का विवरण रहेगा। किसान मोर्चा के माध्यम से समस्त प्रदेश में प्राकृतिक खेती पर विभिन्न सेमिनार अयोजित किये जाएंगे, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी स्वयं की भूमि पर प्राकृतिक खेती करने के लिए सभी पदाधिकारियों के द्वारा संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में उज्जैन सांसद अनिल जी फिरोजिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दयाराम जी धाकड़, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा दर्शन सिंह चौधरी जी, उज्जैन संभाग प्रभारी पुरुषोत्तम शर्मा जी, सह प्रभारी महेश जी पाटीदार प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा दिलीप पाटोदिया, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, राजेंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री भंवर सिंह चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार एवं संभाग के सभी जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा के प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल / सरकार ने आईएएस अफसरों से मांगी प्रॉपर्टी की जानकारी

भोपाल /  सरकार ने आईएएस अफसरों से मांगी प्रॉपर्टी की जानकारी भोपाल।  राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों से 31 जनवरी 2020 तक प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आईएएस अफसरों के लिए प्रॉपर्टी की जानकारी देने के लिए राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। इसी तारतम्य में राज्य सरकार ने यह निर्देश जारी किए हैं। केंद्र के पत्र के अनुसार अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को 2019 की अचल संपत्ति का ब्योरा 1 जनवरी 2020 से 31 जनवरी 2020 के बीच देना होगा। कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय के पत्र में कहा है कि प्राय: अखिल भारतीय सेवा के अफसरों द्वारा अचल संपत्ति के दिए जाने वाले विवरण में कमियां देखी गई हैं। इनमें अधिकारियों ने अचल संपत्ति के विवरण में संवर्ग और आवंटित वर्ष की जानकारी नहीं दी। संपत्ति का पूरा पता नहीं दिया। ग्राम तहसील एवं जिले की जानकारी नहीं दी। यह है नियम अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम 16(2) के तहत अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को अचल संपत्तियों यानी जमीन-जायदाद, मकान आदि के बारे में जानकारी देना होता है, जिसे इमोवेबल प्रॉपर्टी रिटर्न कहते ...

मध्यप्रदेश MP BOARD- त्रैमासिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी

खुली शिकायत न्यूज़ मध्य प्रदेश भोपाल । जैसा कि अक्सर होता है, शिक्षा विभाग के आदेशों में कोई ना कोई गड़बड़ी निकल ही आती है। परीक्षा एक गंभीर विषय है और टाइम टेबल सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जारी किया जाता है परंतु लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभय वर्मा ने त्रैमासिक परीक्षा को शायद गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा, टाइम टेबल में संशोधन जारी किया गया है। दिनांक 14 सितंबर 2021 की तारीख में क्रमांक 2526 के माध्यम से संशोधन की सूचना जारी करते हुए अभय वर्मा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश शासन ने बताया है कि शिक्षा सत्र 2021-22 की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी त्रैमासिक परीक्षा की समय सारणी जारी की गई थी। कोविड-19 गाइडलाइन के संदर्भ में परीक्षा कक्ष में विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था हेतु कतिपय जिलों द्वारा कक्षा 9 एवं कक्षा 10 की परीक्षा अलग-अलग पाली में कराने का अनुरोध किया गया है। उपरोक्त के प्रकाश में कक्षा 9 एवं कक्षा 11 की परीक्षा का समय प्रातः 10:30 से दोपहर 1:00 बजे तक तथा कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की परीक्षा का समय दोपहर 1:30 बजे से 4:00 बजे रखा गया है।

सुहाग का पर्व हरतालिका तीज कल…. जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

#खुली शिकायत न्यूज़ सुहाग का पर्व हरतालिका तीज कल…. जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है. हरतालिका तीज को तीजा के नाम से भी जाना जाता है. इस बार हरतालिका तीज 9 सितंबर को पड़ रहा है यानी कल. इसे सुहाग का पर्व भी कहते हैं. पति की लंबी उम्र स्वास्थ्य के लिए सुहागिन निर्जल निराहार रहकर इस पर्व को करती है. इस दिन भगवान शिव माता पार्वती की पूजा की जाती है. 24 घंटे सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं. कहा जाता है कि हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था. माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था. इस तप को देखकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया. तभी से मनचाहे पति की इच्छा लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. हरतालिका तीज में महिलाएं दिन भर उपवास रखती हुई शाम को प्रदोष काल में पूजा करती हैं. भगवान शिव, मां पार्वती भगवान गणेश की बालू या फिर मिट्टी की प्रतिमा बनाया जाता है. पूजा के जगह पर चौक पूरा कर उसे फूलों से सजाए एक चौ...