समाचार
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से निजात पाने जनता
कांग्रेस की ओर उम्मीद की नजरें लगाये हुए हैं: ओनिका महरोत्रा
जनता को न्याय दिलाना, उनकी उम्मीद पर खरे उतरना
हमारी पहली प्राथमिकता: डॉ. अर्चना जायसवाल
अभा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ओनिका महरोत्रा और मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती अर्चना जायसवाल की उपस्थिति और महिला कांग्रेस भोपाल ग्रामीण की अध्यक्ष जयश्री हरिकरण के नेतृत्व भोपाल जिले के बैरसिया के राजनंदनी गार्डन में महिला कांग्रेस पदाधिकारियांे एवं कार्यकर्ताआंे की बैठक संपन्न हुई। बैठक में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार को जमकर कोसा गया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती ओनिका महरोत्रा ने कहा कि प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से निजात पाने अब कांग्रेस की ओर उम्मीद की नजरंे लगाए देख रही है। उन्हांेने कहा कि भाजपा की जन-विरोधी नीतियों को उजागर करने की दिशा में महिला कांग्रेस लगातार पूरी तत्परता से काम कर रही है, अब वो दिन दूर नहीं जब आने वाले विधानसभा चुनाव में सूबे से शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने में महिला कांग्रेस की भूमिका अग्रणी होगी, महिला कांग्रेस शिवराज सरकार की गरीब विरोधी नीति का पर्दाफाश भी करेगी। इसके लिए सभी जिलों, ब्लाकों, सेक्टर, मंडल स्तर पर अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर महिला कांग्रेस आमजन के बीच पहुंच रही है।
प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्रीमती अर्चना जायसवाल ने कहा कि जनता अब भाजपा के छल प्रपंच से ऊब चुकी है, जिसका खामियाजा लगातार यहां का आम आदमी हो, व्यपारी हो या फिर इस देश का किसान को भुगतना पड़ रहा है। सूबे की बढ़ती इन गंभीर समस्याओं को लेकर लगातार महिला कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक लड़ती आई है। बैठक में प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सघन चर्चा की गई। प्रदेश की जनता को न्याय दिलाना, उनकी उम्मीद भरी निगाहों पर खरे उतरना महिला कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है।
बैठक के दौरान ज्योति शिवराज मीणा को नजीराबाद एवं जमना बाई को ईंटखेड़ी महिला कांग्रेस का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अनिता शर्मा ब्लाक अध्यक्ष बैरसिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, अवनीश भार्गव, मनमोहन नागर, बेनीराम मीणा, कमलेन्द्र बना, मदनसिंह ठाकुर, लोकेश दांगी, यशपाल सिंह सोलंकी, बबलू बना, दीपसिंह गुर्जर, राम भाई मेहर, रामगोपाल मीणा, शिवराज मीणा, प्रेम शर्मा, जमील भाई, वाहीद भाई, दुलारे , जसपाल यादव, हनीफ खान, छोटेराम मीणा, हरीसिंह सैनी सहित मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की सहप्रभारी जसलीन सेठी जी, श्रीमती संतोष कंसाना, साबिस्ता जकी, प्रतिभा विक्टर, प्रतिभा तोमर, राशिदा मुस्तफा, पायल कामरानी, कृष्णा सोनी, मयूरी शर्मा, अनिता शर्मा, लाता देवरे, राजकुमारी केवट, सहायाना, पिंकी मीणा, ममता साहू उपस्थित थी।

Comments
Post a Comment