खुली शिकायत न्यूज़ भोपाल
मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस
महिला कांग्रेस ने प्रदेश भर में काली पट्टी बांधकर किया धरना-प्रदर्शन
सत्य की विजय हुई-भाजपा की ओबीसी आरक्षण विरोधी पोल खुली
इंदौर/ भोपाल 27 दिसम्बर 2021
राज्य सरकार द्वारा ओबीसी आरक्षण को धता बताते हुए बिना परिसीमन, बिना रोटेशन के प्रदेश में पंचायत चुनाव कराये पर भाजपा सरकार के खिलाफ मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती अर्चना जायसवाल द्वारा महिला कांग्रेस की सभी जिला इकाईयों में धरना-प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया गया था। राज्य सरकार के इस तुगलकी निर्णय को लेकर आज महिला कांग्रेस ने काली पट्टी बाधकर प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर श्रीमती जायसवाल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के अथक प्रयासों से पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण, परिसीमन और रोटेशन को लेकर राज्य सरकार को मंुह की खानी पड़ी और बिना ओबीसी आरक्षण, रोटेशन और परिसीमन के पंचायत चुनाव कराये जाने की प्रक्रिया को निरस्त करना पड़ा, इससे सत्य की जीत हुई हैं और भाजपा सरकार की ओबीसी विरोधी होने की पोल खुल गई है।
श्रीमती जायसवाल ने कमलनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही सत्य की लड़ाई लड़ती आयी है और उसे हमेशा जीत मिली है। राज्य सरकार से अपेक्षा है कि पुनः भविष्य मंे पंचायत चुनाव होने पर सभी वर्गों का ध्यान रखा जाना चाहिए।
श्रीमती अर्चना जायसवाल ने आज इंदौर में भाजपा की शिवराज सरकार द्वारा ओबीसी आरक्षण को समाप्त किए जाने और बिना परिसीमन, बिना रोटेशन एवं बिना ओबीसी आरक्षण के पंचायत चुनाव करवाए जाने के निर्णय के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारी, जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि में धरना-प्रदर्शन किया।
श्रीमान संपादक महोदय प्रतिभा विक्टर
ससम्मान प्रकाशनार्थ कार्यालय प्रभारी महिला कांग्रेस

Comments
Post a Comment