भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है : चौधरी दर्शन सिंह
भारतीय जनता पार्टी मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा मंडल और ग्रामीण कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया जा रहा है। इसी कड़ी मैं भाजपा मंडल चांदौन का प्रशिक्षण वर्ग राजलक्ष्मी मैरिज गार्डन समनापुर में आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, आज इन्ही करोड़ों देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से संसद में भाजपा 2 सदस्यों की पार्टी से देश मे सर्वाधिक लोकसभा सीट जीत कर सत्ता के शिखर पर विराजमान है। भाजपा में कार्यकर्ता एक मुकुट के समान हैं। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता निर्माण एक सतत प्रक्रिया है। पार्टी अपने विचार से कार्यकर्ताओं को अवगत करा सके, यही प्रशिक्षण का उद्देश्य है। प्राकृतिक खेती को लेकर तीन दिवसीय कृषि सेमिनार का आयोजन दिनांक 14,15, 16 दिसंबर को आणंद गुजरात में किया जा रहा है । कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री महोदय, माननीय राज्यपाल महोदय , माननीय मुख्यमंत्री महोदय सहित कृषि वैज्ञानिक कृषि अर्थशास्त्री एवं उन्नतशील किसानों के साथ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी 16 दिसंबर को संबोधित करेंगे ।कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मंडल स्तर तक किसानों के साथ सुनते हुए प्रधानमंत्री जी का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त करना है ।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह जूदेव बबलू साहब चांदौन मंडल अध्यक्ष शिवकुमार यादव जिला पंचायत सदस्य बृजेश पटेल किसान मोर्चा जिला मंत्री राजीव रावत राजकुमार पटेल जनपद सदस्य धर्मेंद्र पटेल सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।


Comments
Post a Comment