खुली शिकायत न्यूज़ ,,मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस, भोपाल
महिला कांग्रेस के आईटी, लीगल सेल विभाग की पदाधिकारियों और
प्रवक्ताओं को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा किया गया प्रशिक्षित
गांव-गांव, घर-घर जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियांे
और जनता से जुड़े मुद्दांे को उठायेगी महिला कांग्रेस: डॉ. अर्चना जायसवाल
भोपाल, 23 दिसम्बर 2021
मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. श्रीमती अर्चना जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईटी सेल, लीगल सेल और महिला कांग्रेस प्रवक्ताओं को प्रदेश की भाजपा सरकार, उसके मंत्रियांे, नेताआंे द्वारा प्रदेश की जनता से लगातार किये जा रहे झूठे वादे, भ्रमित कर गुमराह करने और शिवराज सरकार की नाकामियों से जन-जन को अवगत कराने के लिये आज वरिष्ठ और अनुभवी कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान नारीसशक्तिकरण को लेकर एक पोस्टर भी लांच किया गया।
डॉ. श्रीमती जायसवाल ने बताया कि महिला कांग्रेस अपने मातहत उक्त विभागों और प्रवक्ताओं के माध्यम से प्रदेश भर मंे शहर-शहर, गांव-गांव और घर-घर जाकर भाजपा सरकार, उसके मुख्यिा, मंत्रियों और भाजपा नेताआंे द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम और फरेब को उजागर कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगी और कांग्रेस पार्टी तथा कमलनाथ सरकार द्वारा किये गये जनहितेषी, महिला सुरक्षा-सम्मान, अजा, अजजा एवं ओबीसी वर्ग के लिये किये गये कार्यों, किसान हितैषी नीतियों के साथ-साथ जनता से जुड़े अन्य मुद्दों को जनता जनार्दन के बीच पहॅुचाने के लिये महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है साथ ही मीडिया, डिजिटल मीडिया में संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह, मीडिया विभाग के भूपेन्द्र गुप्ता, के के मिश्रा, जे.पी. धनोपिया, आईटी सोशल मीडिया सेल के योगेंद्र सिंह परिहार, एडवोकेट सुश्री विनिता पाठक ने भी महिला कांग्रेस नेत्रियों को प्रशिक्षित कर उन्हें मार्गदशन दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आयी महिलाओं को बताया गया कि किस तरह उपरोक्त विभाग का कार्य करना है, आईटी सेल और लीगल सेल के विभिन्न अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण एवं समझाईश दी गयी। श्रीमती जायसवाल ने बताया प्रशिक्षण में चिन्हित कुछ महिलाओं को दिल्ली में प्रशिक्षण के लिये भी भेजा जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता श्रीमती विभा पटेल, महिला कांगेस की यासमीन शेरानी, डॉ. श्रीमती अंजु बघेल, हिमानी सिंह आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट श्रीमती अदिती दवेसर ने किया तथा श्रीमती प्रतिभा तोमर ने उपस्थित महिला कांग्रेस पदाधिकारियांे का आभार व्यक्त किया।
खुली शिकायत न्यूज़ भोपाल
दैनिक ज्ञान संचार समाचार पत्र
शिव नामदेव भोपाल

Comments
Post a Comment