Skip to main content

खुली शिकायत न्यूज़ , कांग्रेस की सरकारें हमेशा से किसानों के साथ थी, हैं और हमेशा रहेंगी

खुली शिकायत न्यूज़ , कांग्रेस की सरकारें हमेशा से किसानों के साथ थी, हैं और हमेशा रहेंगी
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी, भोपाल
आजादी के बाद देश मंे नई क्रांति आयी, इंदिरा गांधी ने फसल समर्थन मूल्य की शुरूआत की थी, बैंकांे का राष्ट्रीयकरण किया, अनाज व्यापार का
राष्ट्रीय करण किया,यह कांग्रेस की देन है: कमलनाथ
कांग्रेस की सरकारें हमेशा से किसानों के साथ थी, हैं और हमेशा रहेंगी
देश और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान हितैषी नहीं,
किसान विरोधी सरकार है: कमलनाथ
कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया गया
शिवराज सरकार भ्रम, झूठ फैलाकर किसानांे को गुमराह करने मंे माहिर: कमलनाथ
किसान कांग्रेस, भाजपा की किसान विरोधी नीतियांे को
जन-जन तक पहुंचायेगी: दिनेश गुर्जर
भोपाल 22 दिसंबर 2021

मध्यप्रदेश की 70 प्रतिशत अर्थव्यवस्था कृषि क्षेत्र पर आधारित है। यदि प्रदेश के भविष्य की रक्षा करनी है तो कृषि क्षेत्र की रक्षा करनी होगी। आज कृषि क्षेत्र में नई क्रांति, नई सोच की आवश्यकता है। इंदिरा गांधी ने फसल समर्थन मूल्य की शुरूआत की थी। बैंकांे का राष्ट्रीयकरण, इंश्योरेंस व कोयला खदानांे का राष्ट्रीयकरण किया। कृषि फसल लागत मूल्य आयोग तथा एफसीआई का गठन किया। अनाज का बफर स्टॉक बनाया, देश में अनाज का आयात होता था, लेकिन इंदिरा जी के अथक प्रयासांे से आज हम अनाज का निर्यात करने लगे हैं। उक्त संबोधन आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश किसान कांग्रेस के पदाधिकारियांे एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए दिया।
श्री नाथ ने कहा कि भाजपा सरकार की सोच में खोट है, 378 आंदोलन करने और 700 किसानांे की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन काले कृषि कानून वापस लिये। कृषि कानून ऐसे थे जो एमएसपी को बर्बाद कर देते, जमाखोरी, कालाबाजारी को बढ़ावा देते और मंडी व्यवस्थाआंे को खत्म कर देते।
श्री नाथ ने अपनी 15 महीने की सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने 27 लाख किसानांे का कर्ज माफ किया। हमने दूसरे चरण की कर्ज माफी करने की शुरूआत की थी, लेकिन भाजपा ने खरीद-फरोख्त की राजनीति शुरू कर हमारी सरकार गिरा दी। कांग्रेस की सरकार में किसान कभी खाद, बीज के लिए परेशान नहीं हुआ।
श्री नाथ ने कहा किसान को जब तक समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा, किसान समृद्धशाली नहीं बनेगा, किसान का बच्चा अच्छी पढ़ाई नहीं कर सकता, अच्छे कपड़े नहीं पहन सकेगा। शिवराज जी अपने आप को किसान का बेटा बताते हैं, कैसे किसान पुत्र है, उनके राज में सबसे ज्यादा किसानांे की आत्महत्या के मामले मप्र में सामने आये हैं।
श्री नाथ ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2013 में फसल लागत का 50 प्रतिशत मुनाफा देने की बात करते थे, सरकार बनने के बाद आज किसानांे की बात नहीं करते, रोजगार की बात नहीं करते वो तो आज गुमराह करने के लिये राष्ट्रवाद की बात करते हैं, पाकिस्तान की बात करते हैं। भाजपा की नीति-नियत ठीक नहीं है। प्रदेश की तस्वीर हमारे सामने हैं कि कैसे प्रदेश को बर्बादी की ओर धकेला जा रहा है। कैसे किसानांे का शोषण किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानांे की हितैषी रही है और हमेशा रहेगी।
श्री नाथ ने कहा कि शिवराज सरकार भ्रम, झूठ, फरेब की राजनीति करती है, लोगों को गुमराह करती है। हमंे उसकी सोच और उनके भ्रम में आने की जरूरत नहीं है। प्रदेश का किसान यदि गांव-गांव, घर-घर जाकर भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को बतायेगा तो 2023 में आप सभी के प्रयासों से फिर कांग्रेस का परचम लहरायेगा।
किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने प्रदेश भर से आये किसान कांग्रेस के पदाधिकारियांे एवं कार्यकर्ताआंे की बैठक मंे श्री कमलनाथ को बताया कि कुछ जिलांे में मंडलम, सेक्टर का गठन हो गया है, शेष बचे हुये जिलों में फरवरी माह तक पूर्ण कर लिया जायेगा। किसान कांग्रेस संगठन सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक सदस्यांे को कांग्रेस से जोडेगी।
बैठक मंे प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष श्ेाखर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री राजीव सिंह, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, विधायक सुनील सरार्फ, रवि जोशी सहित किसान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या मंे उपस्थित थे।

खुली शिकायत न्यूज़ भोपाल

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल / सरकार ने आईएएस अफसरों से मांगी प्रॉपर्टी की जानकारी

भोपाल /  सरकार ने आईएएस अफसरों से मांगी प्रॉपर्टी की जानकारी भोपाल।  राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों से 31 जनवरी 2020 तक प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आईएएस अफसरों के लिए प्रॉपर्टी की जानकारी देने के लिए राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। इसी तारतम्य में राज्य सरकार ने यह निर्देश जारी किए हैं। केंद्र के पत्र के अनुसार अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को 2019 की अचल संपत्ति का ब्योरा 1 जनवरी 2020 से 31 जनवरी 2020 के बीच देना होगा। कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय के पत्र में कहा है कि प्राय: अखिल भारतीय सेवा के अफसरों द्वारा अचल संपत्ति के दिए जाने वाले विवरण में कमियां देखी गई हैं। इनमें अधिकारियों ने अचल संपत्ति के विवरण में संवर्ग और आवंटित वर्ष की जानकारी नहीं दी। संपत्ति का पूरा पता नहीं दिया। ग्राम तहसील एवं जिले की जानकारी नहीं दी। यह है नियम अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम 16(2) के तहत अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को अचल संपत्तियों यानी जमीन-जायदाद, मकान आदि के बारे में जानकारी देना होता है, जिसे इमोवेबल प्रॉपर्टी रिटर्न कहते ...

मध्यप्रदेश MP BOARD- त्रैमासिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी

खुली शिकायत न्यूज़ मध्य प्रदेश भोपाल । जैसा कि अक्सर होता है, शिक्षा विभाग के आदेशों में कोई ना कोई गड़बड़ी निकल ही आती है। परीक्षा एक गंभीर विषय है और टाइम टेबल सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जारी किया जाता है परंतु लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभय वर्मा ने त्रैमासिक परीक्षा को शायद गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा, टाइम टेबल में संशोधन जारी किया गया है। दिनांक 14 सितंबर 2021 की तारीख में क्रमांक 2526 के माध्यम से संशोधन की सूचना जारी करते हुए अभय वर्मा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश शासन ने बताया है कि शिक्षा सत्र 2021-22 की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी त्रैमासिक परीक्षा की समय सारणी जारी की गई थी। कोविड-19 गाइडलाइन के संदर्भ में परीक्षा कक्ष में विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था हेतु कतिपय जिलों द्वारा कक्षा 9 एवं कक्षा 10 की परीक्षा अलग-अलग पाली में कराने का अनुरोध किया गया है। उपरोक्त के प्रकाश में कक्षा 9 एवं कक्षा 11 की परीक्षा का समय प्रातः 10:30 से दोपहर 1:00 बजे तक तथा कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की परीक्षा का समय दोपहर 1:30 बजे से 4:00 बजे रखा गया है।

सुहाग का पर्व हरतालिका तीज कल…. जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

#खुली शिकायत न्यूज़ सुहाग का पर्व हरतालिका तीज कल…. जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है. हरतालिका तीज को तीजा के नाम से भी जाना जाता है. इस बार हरतालिका तीज 9 सितंबर को पड़ रहा है यानी कल. इसे सुहाग का पर्व भी कहते हैं. पति की लंबी उम्र स्वास्थ्य के लिए सुहागिन निर्जल निराहार रहकर इस पर्व को करती है. इस दिन भगवान शिव माता पार्वती की पूजा की जाती है. 24 घंटे सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं. कहा जाता है कि हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था. माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था. इस तप को देखकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया. तभी से मनचाहे पति की इच्छा लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. हरतालिका तीज में महिलाएं दिन भर उपवास रखती हुई शाम को प्रदोष काल में पूजा करती हैं. भगवान शिव, मां पार्वती भगवान गणेश की बालू या फिर मिट्टी की प्रतिमा बनाया जाता है. पूजा के जगह पर चौक पूरा कर उसे फूलों से सजाए एक चौ...