खली शिकायत न्यूज़ लाइव
भोपाल| अगले साल मार्च में बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई सितारे मप्र की धरती पर दिखाई देंगे। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आइफा) अवार्ड भोपाल व इंदौर में होगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसका प्रसारण 90 देशों में किया जाएगा, जिस पर 30 करोड़ खर्च होंगे। तीन दिन का यह समारोह एक दिन भोपाल और दो दिन इंदौर में होगा।
भोपाल / सरकार ने आईएएस अफसरों से मांगी प्रॉपर्टी की जानकारी भोपाल। राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों से 31 जनवरी 2020 तक प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आईएएस अफसरों के लिए प्रॉपर्टी की जानकारी देने के लिए राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। इसी तारतम्य में राज्य सरकार ने यह निर्देश जारी किए हैं। केंद्र के पत्र के अनुसार अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को 2019 की अचल संपत्ति का ब्योरा 1 जनवरी 2020 से 31 जनवरी 2020 के बीच देना होगा। कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय के पत्र में कहा है कि प्राय: अखिल भारतीय सेवा के अफसरों द्वारा अचल संपत्ति के दिए जाने वाले विवरण में कमियां देखी गई हैं। इनमें अधिकारियों ने अचल संपत्ति के विवरण में संवर्ग और आवंटित वर्ष की जानकारी नहीं दी। संपत्ति का पूरा पता नहीं दिया। ग्राम तहसील एवं जिले की जानकारी नहीं दी। यह है नियम अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम 16(2) के तहत अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को अचल संपत्तियों यानी जमीन-जायदाद, मकान आदि के बारे में जानकारी देना होता है, जिसे इमोवेबल प्रॉपर्टी रिटर्न कहते ...

Comments
Post a Comment