Mumbai//Javed Akhtar Controversy: अपने बयानों को लेकर पहले भी विवादों में रह चुके हैं जावेद अख्तर, जानें कब-कब मचा हंगामा
पहले भी जावेद अख्तर के बयानों पर हो चुका है विवाद
मुंबई//खुली शिकायत न्यूज़
बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो अपने काम से ज्यादा अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। इसमें मशहूर गीतकार जावेद अख्तर का नाम भी शामिल है। जावेद अख्तर अक्सर अपने विचार साझा करते हैं जो कई लोगों को पसंद नहीं आते और उस पर बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है। हाल ही में जावेद अख्तर ने कुख्यात संगठन तालिबान की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद से कर दी है। इसके बाद से उन्हें चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा कार्यकर्ता मुंबई में स्थित उनके घर के सामने लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आरएसएस का समर्थन करने वाले लोगों की मानसिकता भी तालिबानियों जैसी है। जो लोग आरएसएस का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें अपने दिमाग की जांच करानी चाहिए। अब इसे लेकर बहुत विवाद हो रहा है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब जावेद अख्तर के किसी बयान ने हंगामा खड़ा किया हो, इससे पहले भी वो कई विवादित बयान दे चुके हैं।इससे पहले साल 2020 में दिल्ली में भड़की हिंसा के मामले में भी एक ऐसा बयान दिया था जिसके कारण उनकी शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जावेद अख्तर ने लिखा था, 'कई लोग मारे गए, कई घायल हैं, कई घर जला दिए गए, कई लोग बेसहारा हो गए लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक घर को सील किया और उसके मालिक की तलाश कर रही है। दुर्भाग्य से उसका नाम ताहिर है। पुलिस के सामंजस्य को सलाम'। ताहिर को समर्थन दिखाने के चलते जावेद अख्तर के ट्वीट पर काफी विवाद हुआ था। इसके कारण उनके खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया गया था।

Comments
Post a Comment