अब तक संभागीय संगठन मंत्री रहे सभी नेताओं को भाजपा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बना दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सभी संगठन मंत्रियों को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने की शनिवार को घोषणा की।
यहां उल्लेखनीय है कि प्रदेश के दस संभागों में भाजपा ने 6 संभागीय संगठन मंत्री नियुक्त कर रखे थे जो अभी तक संघ और भाजपा के बीच समन्वय का काम देख रहे थे। भाजपा और संघ से जुडेÞ सूत्रों के मुताबिक कुछ संभागीय संगठन मंत्रियों के क्रिया – कलापों की वजह से संघ की छवि खराब हो रही थी जिसके चलते इस व्यवस्था को समाप्त कर सभी संगठन मंत्रियों को प्रदेश कार्य समिति सदस्य बना दिया गया है।
भाजपा में संभागीय संगठन मंत्री की व्यवस्था समाप्त किए जाने की संभावना स्टार समाचार ने 31 अगस्त को ‘ संभागीय संगठन मंत्रियों की भाजपा से होगी छुट्टी!’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर जताई थी जो अक्षरश: सच साबित हुई है।

Comments
Post a Comment