खुली शिकायत न्यूज़ लाइव
कंदवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरहनी गांव स्थित मां मंशादेवी मंदिर परिसर में सोमवार को गांव के लोगों की खुली बैठक हुई। जिसमें नवरात्र और मंदिर के अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराने पर विचार विमर्श किया गया। साथ लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया जिससे कि वे खुले में शौच न करें। जागरूक करने का निर्णय लिया गया जिससे िबैठक में सर्वसम्मति से एक समिति का गठन किया गया। जिसमें मां मंशादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहनी के प्रबंधक सुनील सिंह को संरक्षक, महात्मा सिंह को अध्यक्ष, बृजेश सिंह व टेमन सिंह को महामंत्री, राजेश सिंह व अशोक वर्मा को कोषाध्यक्ष, दिवाकर त्रिपाठी व नौरंग पासवान को उपाध्यक्ष, ग्राम प्रधान को आमंत्रित सदस्य और मंटू सिंह, मिथिलेश, जगरोपन, वीरन, संजय राम आदि को सक्रिय सदस्य चुना गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि लोगों से खुले में शौच न करने की अपील की जाएगी। इसके लिए कमेटी घर-घर जाएगी और लोगों से शौचालय का प्रयोग करने की अपील करेगी। उसके बाद भी न मानने पर खुले में शौच करने वाले लोगों के खिलाफ जिलाधिकारी से लिखित शिकायत की जाएगी। इस दौरान रविंद्र त्रिपाठी, सुनील सिंह, राजेश सिंह, महात्मा सिंह, अशोक वर्मा उपस्थित रहे।
भोपाल / सरकार ने आईएएस अफसरों से मांगी प्रॉपर्टी की जानकारी भोपाल। राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों से 31 जनवरी 2020 तक प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आईएएस अफसरों के लिए प्रॉपर्टी की जानकारी देने के लिए राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। इसी तारतम्य में राज्य सरकार ने यह निर्देश जारी किए हैं। केंद्र के पत्र के अनुसार अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को 2019 की अचल संपत्ति का ब्योरा 1 जनवरी 2020 से 31 जनवरी 2020 के बीच देना होगा। कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय के पत्र में कहा है कि प्राय: अखिल भारतीय सेवा के अफसरों द्वारा अचल संपत्ति के दिए जाने वाले विवरण में कमियां देखी गई हैं। इनमें अधिकारियों ने अचल संपत्ति के विवरण में संवर्ग और आवंटित वर्ष की जानकारी नहीं दी। संपत्ति का पूरा पता नहीं दिया। ग्राम तहसील एवं जिले की जानकारी नहीं दी। यह है नियम अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम 16(2) के तहत अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को अचल संपत्तियों यानी जमीन-जायदाद, मकान आदि के बारे में जानकारी देना होता है, जिसे इमोवेबल प्रॉपर्टी रिटर्न कहते ...

Comments
Post a Comment