Weather Alert: अगले 24 घंटों में कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी चलने की संभावना
Weather Alert: वर्ष 2020 के लिए मानसून की स्थिति आज स्पष्ट हो चुकी है। जानकारों ने अनुमान जताया है कि इस साल सामान्य मानसून रहेगा और ठीक बारिश होगी। लेकिन इन दिनों गर्मी के मौसम में बारिश का होना प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले व आसपास के क्षेत्रों में आज शाम तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। आगामी 24 घंटों के लिए यह अनुमान है कि कई राज्यों में तेज बारिश और धूल भरी आंधी के बाद बारिश होने की संभावना है। जानिये, 16 अप्रैल, गुरुवार को देश में कैसा मौसम रहेगा।
इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़
विदर्भ
केरल
कर्नाटक
यहां धूल भरी आंधी की संभावना
पंजाब
हरियाणा
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
अब जानिये मौसम का अनुमान
अगले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में बारिश तेज़ हो जाएगी। कई स्थानों पर मध्यम से भारी बौछारें गिर सकती हैं। शेष पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।
- अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बौछारें या ओले गिरने की संभावना है।
अगले 24 घंटों के दौरान केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में मौसम बदल सकता है। कहीं-कहीं पर गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं।
- अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
- बंग्लादेश के पूर्वी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर केरल के तटों के पास बना हुआ है। दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र से पूर्वी मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ बना हुआ है।

Comments
Post a Comment