Skip to main content

कोरोना देश में LIVE / अब तक 14 हजार 386 मामले : शुक्रवार को 1 दिन में सबसे ज्यादा 304 मरीज ठीक हुए; एक दिन पहले 259 संक्रमित स्वस्थ हुए थे


कोरोना देश में LIVE / अब तक 14 हजार 386 मामले : शुक्रवार को 1 दिन में सबसे ज्यादा 304 मरीज ठीक हुए; एक दिन पहले 259 संक्रमित स्वस्थ हुए थे

नई दिल्ली. देश में लगातार दूसरे दिन कोरोनावायरस के रिकॉर्ड मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। किसी एक दिन में सबसे ज्यादा 304 संक्रमित शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। एक दिन पहले भी 259 लोग ठीक हुए थे। तमिलनाडु में शुक्रवार को 103 मरीज स्वस्थ हुए। इसके बाद इंदौर रहा। यहां 35 लोग कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में कामयाब रहे। इनमें से 34 शहर के जबकि एक अन्य खरगोन का मरीज है। अच्छी बात यह रही है कि शुक्रवार को शहर में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई।
इसके अलावा महाराष्ट्र में 31, हरियाणा में 21, दिल्ली में 20 और राजस्थान में 19 मरीज ठीक हुए। राजस्थान में कोरोना का एपिसेंटर रहे भीलवाड़ा में अब एक भी संक्रमित व्यक्ति नहीं बचा। यहां के अस्पताल में भर्ती दो रोगी ठीक हो चुके हैं। उन्हें शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई है। भीलवाड़ा में अब तक 28 केस आए थे, जिनमें से 26 ठीक हो गए जबकि 2 की मौत हुई। यह आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

केरल में शुक्रवार को सिर्फ एक कोरोना पॉजिटिव मिला

देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 14 हजार 386 पहुंच गई जबकि मृतकों का आंकड़ा 487 है। केरल में शुक्रवार को सिर्फ एक कोरोना पॉजिटिव मिला जबकि सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 118 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या 3 हजार 320 है जबकि केरल में 395 मरीज हैं। यहां शुक्रवार को 10 और मरीज ठीक हुए। गुजरात में शुक्रवार को कोरोना के सबसे ज्यादा 170 नए मरीज मिले। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 146, महाराष्ट्र में 118, राजस्थान में 98, दिल्ली में 67, तमिलनाडु में 56 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

देश में 1 हजार 766 कोरोना मरीज ठीक हुए: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 13 हजार 835 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 11 हजार 616 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1 हजार 766 ठीक हो चुके हैं। अब तक 452 मौतें हुई हैं।

गृह मंत्रालय ने राज्यों को रोहिंग्या मुसलमानों की स्क्रीनिंग के लिए कहा

इधर, कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से अपने यहां रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों की स्क्रीनिंग करने के लिए कहा है। इस संबंध में एक चिठ्ठी लिखी गई है। इसमें कहा गया है कि बड़ी संख्या में रोहिंग्या भी तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल हुए थे। ऐसे में इनकी जांच जरूरी है। गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा की सरकारों से इनकी लोकेशन भी साझा की है।

चीन से आई 63 हजार पीपीई किट तय मानकों के मुताबिक नहीं पाई गईं

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि चीन से आई 63 हजार पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट तय मानकों के मुताबिक नहीं पाई गईं। इससे पहले, दिन में सरकार के मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया था कि मई तक देश में ही 10 लाख रैपिड टेस्ट किट बना ली जाएंगी। पीपीई और वेंटिलेंटर्स के लिए भी स्वेदशी डिजाइन तैयार किया जा रहा है। एक दिन पहले चीन से आई 5 लाख रैपिड टेस्टिंग किट राज्यों को सौंप दी गई हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मिस्र और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति से फोन पर बात की। इस दौरान कोरोनावायरस से पैदा हुए हालात को लेकर चर्चा हुई। मोदी ने दोनों देशों को जरूरी दवाईयों की सप्लाई का भरोसा दिलाया।

  • सीबीडीटी ने लघु और मध्यम उद्योगों को राहत पहुंचाने के इरादे से बीते 10 दिन में 5 हजार 204 करोड़ के रिफंड जारी किए हैं। इससे 8.2 लाख छोटे उद्योगों को फायदा होगा।

  • महाराष्ट्र ने लॉकडाउन के दूसरे फेज में 20 अप्रैल से हॉटस्पॉट जोन को छोड़कर बाकी स्थानों पर कुछ सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है। इसमें सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि, पशुपालन और बागवानी से जुड़ी सेवाएं, बैंक, एटीएम और ई-कॉमर्स कंपनियां शामिल हैं।

  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(आईसीएमआर) के मुताबिक, शुक्रवार रात 9 बजे तक कोरोना संक्रमण के लिए 3 लाख 18 हजार 449 व्यक्तियों के 3 लाख 35 हजार 123 सैम्पल की जांच की गई। अकेले शुक्रवार को 28 हजार 542 सैम्पल के टेस्ट हुए। 
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वायएस जगनमोहन रेड्डी ने शुक्रवार को दक्षिण कोरिया से आई रैपिड टेस्ट किट की मदद से अपना कोरोना टेस्ट कराया। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। राज्य को ऐसी 1 लाख रैपिड टेस्ट किट्स मिली हैं।  
  • कोरोनावायरस को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स(जीओएम) की अहम बैठक हुई। इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विदेश मंत्री एस. जयशंकर मौजूद थे। बैठक में कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन को लेकर चर्चा हुई। 
  • डीआरडीओ ने कॉन्टैक्टलेस सैनिटाइजर मशीन बनाई है और इसे अपने मुख्यालय में लगाया है। इसकी मदद से यहां आने वाले कर्मचारियों को सिर्फ 20 सेकेंड  के भीतर ही सैनिटाइज किया जा रहा है। डीआरडीओ दूसरी एजेंसियों को भी यह मशीन देने के बारे में सोच रहा है। 
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। उन्होंने सभी अस्पतालों के अधीक्षकों से यह तय करने को कहा है कि कोविड-19 के अलावा अन्य गंभीर मरीजों को बिना इलाज अस्पताल से न लौटाया जाए। 

सेना में संक्रमण के सिर्फ 8 मामले

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को बताया कि सेना में अभी तक संक्रमण के सिर्फ 8 मामले आए हैं। इनमें से 2 डॉक्टर हैं। 1 नर्सिंग असिस्टेंट है, जबकि 4 अन्य लोग हैं, जिनकी सेहत में काफी सुधार है। लद्दाख का एक जवान पूरी तरह ठीक होकर ड्यूटी पर आ गया है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिनमामले
13 अप्रैल1242
16 अप्रैल1059
14 अप्रैल1033
15 अप्रैल881
10 अप्रैल871

27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्यकितने संक्रमितकितने ठीक हुएकितनी मौत
महाराष्ट्र3320331201
दिल्ली17078642
तमिलनाडु132328315
मध्यप्रदेश13377069
राजस्थान122918317
गुजरात10998641
उत्तरप्रदेश8498214
तेलंगाना76618718
आंध्रप्रदेश5723513
केरल3952553
कर्नाटक3598813
जम्मू-कश्मीर328426
पश्चिम बंगाल2555110
हरियाणा223864
पंजाब2113014
बिहार83372
ओडिशा60211
उत्तराखंड4090
हिमाचल प्रदेश36122
असम3451
छत्तीसगढ़36240
झारखंड3402
चंडीगढ़2992
लद्दाख18140
अंडमान-निकोबार12110
मेघालय901
गोवा760
पुडुचेरी710
मणिपुर210
त्रिपुरा210
अरुणाचल प्रदेश110
दादरा एवं नगर हवेली100
मिजोरम100
नगालैंड100

यह आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 13 हजार 835 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 11 हजार 616 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 हजार 766 ठीक हो चुके हैं। अब तक 468 मौतें हुई हैं।

6 राज्य, 1 केंद्र शासित प्रदेश के हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 1337: दिल्ली से शुक्रवार भी आई रिपोर्ट में इंदौर में 36 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। अब तक शहर में 878 पॉजिटिव मरीज हैं। दिल्ली भेजे गए 1 हजार 142 सैंपल में से 383 लोगों में संक्रमण पाया गया है। संक्रमितों के मामले में 196 मरीजों के साथ भोपाल दूसरे नंबर पर है। आईआईएम इंदौर के साथ शोध कर रहे अमेरिका के कुछ विशेषज्ञों का अनुमान है कि राज्य सरकार ने सख्त कदम नहीं उठाए तो मई के अंत तक प्रदेश में 50 हजार संक्रमित होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल / सरकार ने आईएएस अफसरों से मांगी प्रॉपर्टी की जानकारी

भोपाल /  सरकार ने आईएएस अफसरों से मांगी प्रॉपर्टी की जानकारी भोपाल।  राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों से 31 जनवरी 2020 तक प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आईएएस अफसरों के लिए प्रॉपर्टी की जानकारी देने के लिए राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। इसी तारतम्य में राज्य सरकार ने यह निर्देश जारी किए हैं। केंद्र के पत्र के अनुसार अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को 2019 की अचल संपत्ति का ब्योरा 1 जनवरी 2020 से 31 जनवरी 2020 के बीच देना होगा। कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय के पत्र में कहा है कि प्राय: अखिल भारतीय सेवा के अफसरों द्वारा अचल संपत्ति के दिए जाने वाले विवरण में कमियां देखी गई हैं। इनमें अधिकारियों ने अचल संपत्ति के विवरण में संवर्ग और आवंटित वर्ष की जानकारी नहीं दी। संपत्ति का पूरा पता नहीं दिया। ग्राम तहसील एवं जिले की जानकारी नहीं दी। यह है नियम अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम 16(2) के तहत अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को अचल संपत्तियों यानी जमीन-जायदाद, मकान आदि के बारे में जानकारी देना होता है, जिसे इमोवेबल प्रॉपर्टी रिटर्न कहते ...

मध्यप्रदेश MP BOARD- त्रैमासिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी

खुली शिकायत न्यूज़ मध्य प्रदेश भोपाल । जैसा कि अक्सर होता है, शिक्षा विभाग के आदेशों में कोई ना कोई गड़बड़ी निकल ही आती है। परीक्षा एक गंभीर विषय है और टाइम टेबल सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जारी किया जाता है परंतु लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभय वर्मा ने त्रैमासिक परीक्षा को शायद गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा, टाइम टेबल में संशोधन जारी किया गया है। दिनांक 14 सितंबर 2021 की तारीख में क्रमांक 2526 के माध्यम से संशोधन की सूचना जारी करते हुए अभय वर्मा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश शासन ने बताया है कि शिक्षा सत्र 2021-22 की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी त्रैमासिक परीक्षा की समय सारणी जारी की गई थी। कोविड-19 गाइडलाइन के संदर्भ में परीक्षा कक्ष में विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था हेतु कतिपय जिलों द्वारा कक्षा 9 एवं कक्षा 10 की परीक्षा अलग-अलग पाली में कराने का अनुरोध किया गया है। उपरोक्त के प्रकाश में कक्षा 9 एवं कक्षा 11 की परीक्षा का समय प्रातः 10:30 से दोपहर 1:00 बजे तक तथा कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की परीक्षा का समय दोपहर 1:30 बजे से 4:00 बजे रखा गया है।

सुहाग का पर्व हरतालिका तीज कल…. जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

#खुली शिकायत न्यूज़ सुहाग का पर्व हरतालिका तीज कल…. जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है. हरतालिका तीज को तीजा के नाम से भी जाना जाता है. इस बार हरतालिका तीज 9 सितंबर को पड़ रहा है यानी कल. इसे सुहाग का पर्व भी कहते हैं. पति की लंबी उम्र स्वास्थ्य के लिए सुहागिन निर्जल निराहार रहकर इस पर्व को करती है. इस दिन भगवान शिव माता पार्वती की पूजा की जाती है. 24 घंटे सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं. कहा जाता है कि हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था. माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था. इस तप को देखकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया. तभी से मनचाहे पति की इच्छा लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. हरतालिका तीज में महिलाएं दिन भर उपवास रखती हुई शाम को प्रदोष काल में पूजा करती हैं. भगवान शिव, मां पार्वती भगवान गणेश की बालू या फिर मिट्टी की प्रतिमा बनाया जाता है. पूजा के जगह पर चौक पूरा कर उसे फूलों से सजाए एक चौ...