Khuli shikayat news bhopal खुली शिकायत न्यूज़ भोपाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी उपस्थिति में अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष शेख अलीम ने पीसीसी में पदभार ग्रहण किया
Khuli shikayat news bhopal
खुली शिकायत न्यूज़ भोपाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी उपस्थिति में अल्पसंख्यक विभाग
के नवनियुक्त अध्यक्ष शेख अलीम ने पीसीसी में पदभार ग्रहण किया
आज देश-प्रदेश के नौजवानों का भविष्य सुरक्षित नहीं है: कमलनाथ
सभी को साथ लेकर 2023 में कमलनाथ जी के
नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनवायेंगे: शेख अलीम
भोपाल, 10 जनवरी 2022
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के मुख्य आतिथ्य मंे प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष शेख अलीम ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में एक समारोह में अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर श्री कमलनाथ ने श्री अलीम को बधाई देते अपेक्षा है कि श्री अलीम अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूती देंगे। उन्हांेने कहा कि आज श्री अलीम बहुत जिम्मेदारी का पद संभाल रहे हैं। हमारे जैन भाई , सिख भाई ,हमारे ईसाई भाई हैं सभी के साथ मिलकर हमें चलना है। हमारे देश में विभिन्न धर्म, जाति के लोग रहते हैं जो हमारे देश की संस्कृति से जुड़े हैं, हमारी संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है, देश की संस्कृति ही कांग्रेस की संस्कृति हैं और कांग्रेस की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है। यह बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर द्वारा बनाये संविधान की देन है व हमारे देश की महानता है कि इतनी विभिन्नता और अनेकता होने के बाद भी आज देश एक झंडे के नीचे खड़ा है। देश मंे विभाजन की राजनीति कभी नहीं चली।
श्री नाथ ने कहा कि भाजपा के लोग 70 साल का हिसाब मांगते हैं इन्हें तो केवल मुंह चलाना आता है। मोदी जी और शिवराजसिंह जिस स्कूल में पढ़े हैं वह भी कांग्रेस की ही देन है। हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया जाता है, 2019 में राष्ट्रवाद की बात कर यह लोग सत्ता में आये, ये बतायें के इनकी पार्टी मंे एक भी स्वतंत्रता सेनानी है, जिसने आजादी में अपना योगदान दिया हो ? आज हर वर्ग परेशान है, आज हमारे नौजवानांे का भविष्य सुरक्षित नहीं है, उनमें एक तड़प हैं, वे हाथों को काम चाहते हैं। ठेका या कमीशन नहीं मांगते। मेरी हमेशा से एक ही सोच रही है कि प्रदेश को पटरी पर कैसे लाया जाये।
प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष शेख अलीम ने अपने सम्बोधन में शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि कमलनाथ जी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसको मैं पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाऊँगा ,पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करूंगा और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगांे को ज्यादा से ज्यादा जोड़कर कमलनाथ जी के नेतृत्व में 2023 मंे कांग्रेस की सरकार बनवाने के लिए मै कृतसंकल्पित हूं।
श्री अलीम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार झूठ, फरेब और जुल्म लोगों के साथ कर रही है। लोगों पर झूठे प्रकरण लगाए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का काम है नफरत फैलाना और कांग्रेस का काम है संविधान के अनुरूप कार्य करना। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें कोरोना महामारी से निकलना है।
इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने भी संबोधित करते हुए का कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों में खोट हैं। प्रदेश का हर वर्ग परेशान है।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री राजीव सिंह, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, पूर्व मंत्री एन.पी. प्रजापति, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, विधायक रवि जोशी, सै. साजिद अली, मुजीब कुरैशी, राजकुमार पटेल, के.के. मिश्रा, जे.पी. धनोपिया, जितेन्द्र मिश्रा, आसिफ जकी, राजकुमार सिंह, अब्बास हाफिज, बहीद चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
श्रीमान संपादक महोदय नरेंद्र सलूजा
ससम्मान प्रकाश नार्थ मीडिया समन्वयक


Comments
Post a Comment