Skip to main content

भाजपा किसान मोर्चा के संभाग की बैठक संपन्न बूथ स्तर तक किसानों को संगठन से है जोड़ना : चौधरी दर्शन सिंह

भाजपा किसान मोर्चा के संभाग की बैठक संपन्न
बूथ स्तर तक किसानों को संगठन से है जोड़ना  : चौधरी दर्शन सिंह
भाजपा किसान मोर्चा सागर की संभागीय बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सागर में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं किसान मोर्चा प्रभारी शरदेंदु तिवारी की उपस्थिति में आयोजित हुई । संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि आजीविका का महत्वपूर्ण स्रोत है कोरोना काल में सबने खेती की महत्वता जाना जब सारे उद्योग बंद हो गए थे मंदिर मस्जिद गिरजाघर बंद हो गए थे उस समय कुछ खुला था तो किसान का खेत खुला था। प्रदेश की  जनसंख्या का लगभग 74%  भाग कृषि पर निर्भर  है। 
प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार खेती है और यहाँ की 75 फीसदी से ज्यादा इकोनॉमी कृषि आधारित है। यानी किसान ही नहीं मजदूर से लेकर व्यापारी तक, सभी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से खेती से जुडे़ हैं। पार्टी की ओर से किसान मोर्चा इस सबसे बडे वर्ग प्रतिनिधित्व करता है। किसानों के बीच हमारी पकड़ मजबूत होना चाहिए इसके लिए अधिकतम खेती हर समाज के लोगों का समावेश किसान मोर्चा होना चाहिए। किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी अपने अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वहन करे। किसान मोर्चा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाना है व सभी योजनाओं को लागू कराना है। किसानों की समस्याओं को हल कराना एवं योजनाओं का लाभ दिलाना हमारा कार्य है
। बूथ स्तर तक किसानों को संगठन से जोड़ना है जिसमें किसान मोर्चा  ग्राम समितियों में पांच - पांच लोगों की टीम बनायेंगा। इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाते हुए न्यूनतम दो विषय के विशेषज्ञ बनाना है । हम किसानों को उपज की ग्रेडिंग एवं ब्रांडिंग के लिए प्रेरित करना। आगामी समय में किसान मोर्चा कृषि विशेषज्ञ एवं उन्नत किसान सेमिनार जिला स्तर पर आयोजित करेगा । जहर मुक्त गौ आधारित खेती के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैविक / नैसर्गिक खेती प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करते हुए किसान मोर्चा के द्वारा कृषि में नवाचार करने वाले उन्नत किसानों  नैसर्गिक खेती करने वाले किसानों को सम्मान सम्मानित किया जाएगा । किसान  मोर्चा के पदाधिकारी स्वयं न्यूनतम 1 एकड़ भूमि पर जैविक खेती करने के लिए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने आग्रह किया ।

किसान मोर्चा की संभागीय बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं किसान मोर्चा प्रभारी शरदेंदु तिवारी ने किसान मोर्चा के द्वारा अलग - अलग विभागों के संबंधित विषय के अध्ययन शील व्यक्ति को संयोजक बनाना एवं शोध व अध्ययन समिति का मंडल समिति तक गठन करने की बात कही । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी किसान उत्पादक संगठनों (F.P.O.) के माध्यम से युवा किसानों को खेती से संबंधित ग्रामीण उद्योगों की ओर प्रेरित करना है । 
बैठक में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं किसान मोर्चा प्रभारी शरदेंदु तिवारी , भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पाटौंदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अवनींद्र पटेरिया, प्रदेश मंत्री भंवर सिंह चौधरी प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर शिवराज सिंह नर्मदा एकता सिंह विपुल गुप्ता मनोज कुमार शर्मा , सागर जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार ठाकुर , छतरपुर जिलाध्यक्ष श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह बेबी राजा , दमोह जिलाध्यक्ष श्री हरिश्चन्द्र पटेल (गुड्डू) ,पन्ना जिलाध्यक्ष श्री जागेश्वर शुक्ला , टीकमगढ़ जिलाध्यक्ष श्री किशन पटेरिया, निवाड़ी जिलाध्यक्ष श्री  ब्रजेन्द्र पाल सहित जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति रही।

खुली शिकायत न्यूज़ भोपाल

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल / सरकार ने आईएएस अफसरों से मांगी प्रॉपर्टी की जानकारी

भोपाल /  सरकार ने आईएएस अफसरों से मांगी प्रॉपर्टी की जानकारी भोपाल।  राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों से 31 जनवरी 2020 तक प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आईएएस अफसरों के लिए प्रॉपर्टी की जानकारी देने के लिए राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। इसी तारतम्य में राज्य सरकार ने यह निर्देश जारी किए हैं। केंद्र के पत्र के अनुसार अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को 2019 की अचल संपत्ति का ब्योरा 1 जनवरी 2020 से 31 जनवरी 2020 के बीच देना होगा। कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय के पत्र में कहा है कि प्राय: अखिल भारतीय सेवा के अफसरों द्वारा अचल संपत्ति के दिए जाने वाले विवरण में कमियां देखी गई हैं। इनमें अधिकारियों ने अचल संपत्ति के विवरण में संवर्ग और आवंटित वर्ष की जानकारी नहीं दी। संपत्ति का पूरा पता नहीं दिया। ग्राम तहसील एवं जिले की जानकारी नहीं दी। यह है नियम अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम 16(2) के तहत अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को अचल संपत्तियों यानी जमीन-जायदाद, मकान आदि के बारे में जानकारी देना होता है, जिसे इमोवेबल प्रॉपर्टी रिटर्न कहते ...

मध्यप्रदेश MP BOARD- त्रैमासिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी

खुली शिकायत न्यूज़ मध्य प्रदेश भोपाल । जैसा कि अक्सर होता है, शिक्षा विभाग के आदेशों में कोई ना कोई गड़बड़ी निकल ही आती है। परीक्षा एक गंभीर विषय है और टाइम टेबल सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जारी किया जाता है परंतु लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभय वर्मा ने त्रैमासिक परीक्षा को शायद गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा, टाइम टेबल में संशोधन जारी किया गया है। दिनांक 14 सितंबर 2021 की तारीख में क्रमांक 2526 के माध्यम से संशोधन की सूचना जारी करते हुए अभय वर्मा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश शासन ने बताया है कि शिक्षा सत्र 2021-22 की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी त्रैमासिक परीक्षा की समय सारणी जारी की गई थी। कोविड-19 गाइडलाइन के संदर्भ में परीक्षा कक्ष में विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था हेतु कतिपय जिलों द्वारा कक्षा 9 एवं कक्षा 10 की परीक्षा अलग-अलग पाली में कराने का अनुरोध किया गया है। उपरोक्त के प्रकाश में कक्षा 9 एवं कक्षा 11 की परीक्षा का समय प्रातः 10:30 से दोपहर 1:00 बजे तक तथा कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की परीक्षा का समय दोपहर 1:30 बजे से 4:00 बजे रखा गया है।

सुहाग का पर्व हरतालिका तीज कल…. जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

#खुली शिकायत न्यूज़ सुहाग का पर्व हरतालिका तीज कल…. जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है. हरतालिका तीज को तीजा के नाम से भी जाना जाता है. इस बार हरतालिका तीज 9 सितंबर को पड़ रहा है यानी कल. इसे सुहाग का पर्व भी कहते हैं. पति की लंबी उम्र स्वास्थ्य के लिए सुहागिन निर्जल निराहार रहकर इस पर्व को करती है. इस दिन भगवान शिव माता पार्वती की पूजा की जाती है. 24 घंटे सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं. कहा जाता है कि हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था. माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था. इस तप को देखकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया. तभी से मनचाहे पति की इच्छा लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. हरतालिका तीज में महिलाएं दिन भर उपवास रखती हुई शाम को प्रदोष काल में पूजा करती हैं. भगवान शिव, मां पार्वती भगवान गणेश की बालू या फिर मिट्टी की प्रतिमा बनाया जाता है. पूजा के जगह पर चौक पूरा कर उसे फूलों से सजाए एक चौ...