जीरापुर में वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन
किसान समाज में जागरूकता का शंखनाद करेगा किसान मोर्चा : चौधरी दर्शन सिंह
राजगढ़ जिले जीरापुर बालाजी मंदिर प्रांगण में एक वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के पहुँने के पूर्व राजगढ़ जिला प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह जी का जगह-जगह स्वागत सम्मान हुआ। जिसके पश्चात किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बालाजी मंदिर पहुंचे जहां बालाजी महाराज का पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिनेश पुरोहित जी का सम्मान हुआ । इस अवसर पर उपस्थित किसान बंधुओं को राजेन्द्र राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, पुरषोत्तम शर्मा प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा, दिलबर यादव भाजपा जिला अध्यक्ष,दिनेश पुरोहित जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चामोर्चा ने संबोधित किया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान बंधुओं से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा किसान हित में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में संवाद किया । श्री चौधरी ने कहा कि भारत गांव में वसने वाला देश है । किसानों को उनकी मेहनत का उचित लाभ मिले, इसी को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश किसान सम्मेलनों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं । प्रदेश सरकार किसानों को पॉलीहाउस स्थापित करने के लिए 85 प्रतिशत अनुदान प्रदान कर रही है । मुख्यमंत्री नूतन पॉलीहाउस योजना का लाभ जिले के किसानों को मिल रहा है। जो कि बागवानी करने वाले किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि है और यहाँ की 75 फीसदी से ज्यादा इकोनॉमी कृषि आधारित है, यानी किसान ही नहीं मजदूर से लेकर व्यापारी तक, सभी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से खेती से जुडे़ हैं, जिससे बीज बाजार के लेकर खाद्य बाजार तक किसान अपना लाभ ले सके । कांग्रेस केवल किसानों की बात करने में विश्वास रखती है जो पूरे 70 वर्षो की सत्ता के दौरान किसानों की पीड़ा को नही समझ पाई, भाजपा सरकारों द्वारा दी गयी किसान कल्याण निधि, किसान सम्मान निधी, स्वामित्व योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है । किसान मोर्चा सरकार की योजनाओं को गाँव गाँव, घर घर , खोपड़ी खोपड़ी, झोपड़ी झोपड़ी तक लेकर जाएगा, एवं बूथ स्तर की इकाई बना कर प्रदेश के समस्त बूथों को मजबूत करेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी , राजेन्द्र राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, पुरषोत्तम शर्मा प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा, दिलबर यादव भाजपा जिला अध्यक्ष,दिनेश पुरोहित जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, नाथूराम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व विधायक हजारीलाल जी दांगी, पूर्व विधायक पुरसिंह पवार, जगन्नाथ सिंह तोमर जिला पंचायत सदस्य, कमल सिंह पवार मंडी अध्यक्ष,इंद्रा मीणा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, से उपस्थित रहे।
खुली शिकायत न्यूज़ लाइव

Comments
Post a Comment