मध्य प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के 16 जिला अध्यक्ष और घोषित
भाजपा किसान मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक के पूर्व शनिवार को किसान मोर्चा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का सिलसिला आगे बढ़ा । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री ( संगठन ) माननीय श्री बीएल संतोष जी का मध्यप्रदेश दौरा 29 नवंबर को है । इस दौरान वह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय भोपाल में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करेंगे । जिसमें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्य समिति एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने प्रदेश के 16 जिलों के किसान मोर्चा जिला अध्यक्षों की घोषणा की। किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों में शहडोल से रवि कांत त्रिपाठी, जबलपुर ग्रामीण से अरविंद पटेल , बैतूल से महेश्वर सिंह चंदेल, इंदौर ग्रामीण से घनश्याम पाटीदार, झाबुआ से कलम सिंह भावेर, अलीराजपुर से यशपाल सिंह ठाकुर (नीलू) , देवास से शिवराज सिंह गोहिल , जबलपुर नगर से अभिनव यादव, सीहोर से मानसिंह इलाही, अनूपपुर से श्याम नारायण शुक्ला, मंदसौर से विक्रम सिंह चौहान अशोक नगर से चंद्रजीत सिंह यादव, खंडवा से राजेंद्र सिंह ठाकुर (धनगांव ) रतलाम से राम सिंह सिसोदिया बड़वानी से जगदीश धनगड इंदौर नगर से मुकेश जी पवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्ति किया गया ।
खुली शिकायत न्यूज़ भोपाल

Comments
Post a Comment