Skip to main content

जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियां जोरो शोरो पर : चौधरी दर्शन सिंह


खुली शिकायत न्यूज़ भोपाल

जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियां जोरो पर

मोदी जी एवं शिवराज जी ने हमेशा दिया जनजातीयों को सम्मान : चौधरी दर्शन सिंह

भगवान बिरसा मुंडा की जयन्ती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर ग्राम दिल्लौद जिला भोपाल में जनजातीय समुदाय के लिए मंदिर निर्माण एवं शेड निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेरसिया विधायक विष्णु खत्री भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह की उपस्थिति रही । इस अवसर पर इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने कहा कि जनजातीय समुदाय के लिए मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की विधायक निधि से प्रदान किए जाने के लिए आश्वस्त किया ।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह संबोधित करते हुए कहां कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज का गौरव बढ़ाते हुए भारत को आजाद करने के लिए अंग्रेजों से वनवासी बंधुओं को साथ लेकर सतत संघर्ष किया। ऐसे जनजाति समाज के गौरव बिरसा मुंडा जयंती पर भोपाल में आयोजित होने वाले जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वनवासी बंधुओं से पहुंचने के लिए आग्रह किया । भगवान बिरसा मुंडा की जयन्ती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में पूरे देश एवं प्रदेश में मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम भोपाल के जंबूरी मैदान पर आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी शामिल होंगे। आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जी के द्वारा जनजातीय बंधु एवं मातृशक्ति का आमंत्रण किया गया ।



कार्यक्रम में बेरसिया विधायक विष्णु खत्री भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा केदार सिंह मंडलोई भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह मीना भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पदम सिंह ठाकुर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया सोशल प्रभारी बृजेश तिवारी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राज ठाकुर जिला महामंत्री भाजपा कुबेर सिंह गुर्जर वरिष्ठ समाजसेवी नरेंद्र जी धाकड़ , अमित जी चौहान नीलेश श्रीवास्तव राजमल कुशवाहा सुनील जाट सरल भार्गव नरेश शर्मा प्रमोद भार्गव उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल / सरकार ने आईएएस अफसरों से मांगी प्रॉपर्टी की जानकारी

भोपाल /  सरकार ने आईएएस अफसरों से मांगी प्रॉपर्टी की जानकारी भोपाल।  राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों से 31 जनवरी 2020 तक प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आईएएस अफसरों के लिए प्रॉपर्टी की जानकारी देने के लिए राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। इसी तारतम्य में राज्य सरकार ने यह निर्देश जारी किए हैं। केंद्र के पत्र के अनुसार अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को 2019 की अचल संपत्ति का ब्योरा 1 जनवरी 2020 से 31 जनवरी 2020 के बीच देना होगा। कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय के पत्र में कहा है कि प्राय: अखिल भारतीय सेवा के अफसरों द्वारा अचल संपत्ति के दिए जाने वाले विवरण में कमियां देखी गई हैं। इनमें अधिकारियों ने अचल संपत्ति के विवरण में संवर्ग और आवंटित वर्ष की जानकारी नहीं दी। संपत्ति का पूरा पता नहीं दिया। ग्राम तहसील एवं जिले की जानकारी नहीं दी। यह है नियम अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम 16(2) के तहत अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को अचल संपत्तियों यानी जमीन-जायदाद, मकान आदि के बारे में जानकारी देना होता है, जिसे इमोवेबल प्रॉपर्टी रिटर्न कहते ...

मध्यप्रदेश MP BOARD- त्रैमासिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी

खुली शिकायत न्यूज़ मध्य प्रदेश भोपाल । जैसा कि अक्सर होता है, शिक्षा विभाग के आदेशों में कोई ना कोई गड़बड़ी निकल ही आती है। परीक्षा एक गंभीर विषय है और टाइम टेबल सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जारी किया जाता है परंतु लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभय वर्मा ने त्रैमासिक परीक्षा को शायद गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा, टाइम टेबल में संशोधन जारी किया गया है। दिनांक 14 सितंबर 2021 की तारीख में क्रमांक 2526 के माध्यम से संशोधन की सूचना जारी करते हुए अभय वर्मा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश शासन ने बताया है कि शिक्षा सत्र 2021-22 की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी त्रैमासिक परीक्षा की समय सारणी जारी की गई थी। कोविड-19 गाइडलाइन के संदर्भ में परीक्षा कक्ष में विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था हेतु कतिपय जिलों द्वारा कक्षा 9 एवं कक्षा 10 की परीक्षा अलग-अलग पाली में कराने का अनुरोध किया गया है। उपरोक्त के प्रकाश में कक्षा 9 एवं कक्षा 11 की परीक्षा का समय प्रातः 10:30 से दोपहर 1:00 बजे तक तथा कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की परीक्षा का समय दोपहर 1:30 बजे से 4:00 बजे रखा गया है।

सुहाग का पर्व हरतालिका तीज कल…. जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

#खुली शिकायत न्यूज़ सुहाग का पर्व हरतालिका तीज कल…. जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है. हरतालिका तीज को तीजा के नाम से भी जाना जाता है. इस बार हरतालिका तीज 9 सितंबर को पड़ रहा है यानी कल. इसे सुहाग का पर्व भी कहते हैं. पति की लंबी उम्र स्वास्थ्य के लिए सुहागिन निर्जल निराहार रहकर इस पर्व को करती है. इस दिन भगवान शिव माता पार्वती की पूजा की जाती है. 24 घंटे सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं. कहा जाता है कि हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था. माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था. इस तप को देखकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया. तभी से मनचाहे पति की इच्छा लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. हरतालिका तीज में महिलाएं दिन भर उपवास रखती हुई शाम को प्रदोष काल में पूजा करती हैं. भगवान शिव, मां पार्वती भगवान गणेश की बालू या फिर मिट्टी की प्रतिमा बनाया जाता है. पूजा के जगह पर चौक पूरा कर उसे फूलों से सजाए एक चौ...