बूथ बैठक में पहुंचे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रत्येक बूथ से जीवंत संपर्क के लिए है बूथ विस्तारक योजना : चौधरी दर्शन सिंह
Khuli shikayat news bhopal
बूथ बैठक में पहुंचे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
प्रत्येक बूथ से जीवंत संपर्क के लिए है बूथ विस्तारक योजना : चौधरी दर्शन सिंह
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के द्वारा प्रदेश भर में बूथ विस्तारक अभियान चल रहा है इसमें आज बूथ विस्तारक योजना सफल बनाने के लिए होशंगाबाद जिला के डोलरिया विकासखंड के अंतर्गत गाजनपुर में भीलटदेव मंडल , डोलरिया में डोलरिया मंडल के बूथों की बूथ विस्तारक बैठक एवं सिवनी मालवा विकासखंड के अंतर्गत सिवनी मालवा ग्रामीण मंडल के ग्राम हरपालपुर , भिलाड़िया, बराखड़ कला में बूथों की बूथ विस्तारक बैठक संपन्न हुई ।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और पार्टी निरंतर संगठन को मजबूत करने का कार्य करती रहती है। बूथ विस्तारक अभियान में पार्टी के 65 हजार बूथों पर 20 हजार विस्तारकों ने प्रत्येक दिन कार्य कर संगठन के कार्यों को गति प्रदान की है। आज डिजिटाइलाजेशन के दौर में भी प्रत्येक बूथ से जीवंत संपर्क हो और कहीं से भी किसी बूथ की रचना को देखा जा सके। जिसमें बूथ समिति, पन्ना समिति और की-वोटर्स का पंजीकरण किया गया है। बूथ विस्तारक योजना के लिए पार्टी ने विशेष प्रकार का संगठन एप्प बनाया है । जिसमें उनके नाम, नंबर एवं पता सहित तमाम जानकारी मिलेंगी । प्रत्येक बूथ समिति के लिए साल भर में 22 काम तय किये गये हैं, जिनमें से 6 आयोजन विशेष तौर पर किए जाने हैं। जिनमें 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, 23 जून को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, जन्माष्टमी पर स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती, 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती एवं 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटलबिहारी वाजपेयी जी की जयंती,इन 6 कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर आयोजित किया जायेगा।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह पार्टी के वरिष्ठ भरत सिंह राजपूत किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यशवंत गौर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत सहित भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
खुली शिकायत न्यूज़ भोपाल



Comments
Post a Comment