नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है। प्रियंका गांधी ने 40 परसेंट महिलाओं को टिकट देने का किया ऐलान किया है। 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा दिया गया है। वहीं घुसपैठ के खिलाफ ऑपरेशन के बीच आर्मी चीफ एम एम नरवणे LoC पर पहुंचे हैं। उन्होंने सेना की तैयारियों का जायजा लिया। पुंछ में 9 दिन से एनकाउंटर जारी है। इसके अलावा उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर है। नैनीताल में बादल फटा, मकान गिरने से 5 लोगों की मौत। सीएम पुष्कर धामी ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। अब तक राज्य में 34 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ भारत कोरोना वैक्सीनेशन के मोर्चे पर इतिहास रचने के करीब पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि 99 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए गए। 100 करोड़ के लक्ष्य से चंद कदम दूर। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-
खुली शिकायत न्यूज़
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने की घोषणा की है। उन्होंने किसान आंदोलन का समाधान करने पर बीजेपी के साथ गठबंधन करने का भी ऐलान किया है।

Comments
Post a Comment