भोपाल में घटना:शराब के नशे में महिला ने झुग्गी में लगाई आग; गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मचा, 4 से ज्यादा फायर स्टेशन से गाड़ियां भेजी गई

फायर फाइटर पंकज यादव और फारूक ने बताया कि मंगलवार रात छोला मंदिर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर 5 से अधिक झुग्गियां आग की चपेट में थी और लोग यहां-वहां भाग रहे थे। आग को देखते हुए छोला मंदिर, गांधीनगर, कबाड़ खाने और पुल बोगदा से फायर की गाड़ियां बुलाई गई। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद रात 2 बजे तक टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था। पंकज ने बताया कि यहां रहने वाली एक महिला ने शराब के नशे में खुद की झुग्गी में आग लगा दी थी। इससे अंदर रखा सिलेंडर फट गया था। इससे आग आसपास की झुग्गियों में भी फैल गई। महिला मौके से फरार हो गई। पुलिस को जानकारी दे दी गई है। इसके अलावा आग बुझाते समय एक फायर फाइटर के पैर में चोट आ गई।

आग लगाने के कारणों का खुलासा नहीं
छोला मंदिर पुलिस के अनुसार अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि यहीं रहने वाली एक महिला ने शराब पीने के बाद झुग्गी में आग लगा दी थी। वह अब फरार है। उसकी तलाश की जा रही हैं। उसके पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने ऐसा क्यों किया?

Comments
Post a Comment