मध्य प्रदेश:दिग्विजय सिंह पर नरोत्तम का तंज, ट्वीट कर कहा- जब कोई धार्मिक कार्य होता है तो आसुरी शक्तियां विघ्न बाधाएं डालती हैं
मध्य प्रदेश:दिग्विजय सिंह पर नरोत्तम का तंज, ट्वीट कर कहा- जब कोई धार्मिक कार्य होता है तो आसुरी शक्तियां विघ्न बाधाएं डालती हैं
अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास से पहले मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है। दिग्विजय सिंह शुरु से शिलान्यास के मुहूर्त को अशुभ बता रहे हैं। भाजपा की ओर से नरोत्तम मिश्रा ने भी इसकी करारा जवाब दिया है।
- आज सुबह दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के समय को अशुभ बताते हुए कई ट्वीट किए थे
- नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कमलनाथ सुंदरकांड करा रहे हैं तो दिग्विजय सिंह लंकाकांड में व्यस्त हैं
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि एक ओर जहां कमलनाथ सुंदरकांड करा रहे हैं, वहीं दिग्विजय सिंह 'लंकाकांड' में व्यस्त हैं। नरोत्तम ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'एक ओर श्री कमलनाथ सुंदरकांड करा रहे हैं तो दूसरी ओर दिग्विजय सिंह जी लंकाकांड में व्यस्त हैं। इतिहास गवाह है कि जब जब कोई धार्मिक कार्य होता है तो आसुरी शक्तियां विघ्न बाधाएं डालती हैं। कमोवेश ये उसी तरह की राजनीति है, भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।'
उन्होंने कहा कि 'दिग्विजय सिंह जी को फ्री कंसल्टेंसी खोल लेनी चाहिए। वे सबको सुबह से शाम तक सलाह ही देते रहते हैं। अब राहुल गांधी पता नहीं कौन सी यात्रा निकालें, कहीं उत्तराखंड की यात्रा पर न चले जाएं।'

Comments
Post a Comment