खुली शिकायत न्यूज़ भाजपा मंडल पिपरिया की बैठक संपन्न बैठक में पहुंचे जिला प्रभारी एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
खुली शिकायत न्यूज़ भाजपा मंडल पिपरिया की बैठक संपन्न
बैठक में पहुंचे जिला प्रभारी एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पिपरिया में भाजपा मंडल पिपरिया की बैठक संपन्न हुई जिसमें जिला प्रभारी राकेश जादौन भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल विधायक ठाकुरदास नागवंशी मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ योजना बनाई । नर्मदापुरम जिले में भारतीय जनता पार्टी के समर्पण निधि अभियान की पिपरिया मंडल की बैठक में जिले के प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया बैठक में समर्पण निधि की कार्य योजना और बूथ विस्तार योजना की समीक्षा की गई। बैठक में मंडल समर्पण निधि अभियान की कार्य योजना तय की गई। जिसमें मोर्चा पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष सहित पार्टी कार्यकर्ताओं के लक्ष्य निर्धारित किए गए ।

Comments
Post a Comment