विवेक तन्खा कांग्रेस की ओर से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने दी बधाई
खुली शिकायत न्यूज़ भोपाल//मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी, भोपाल विवेक तन्खा कांग्रेस की ओर से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने दी बधाई खुली शिकायत न्यूज़ भोपाल मध्य प्रदेश जे.पी. धनोपिया ने श्री तन्खा का प्रमाण पत्र प्राप्त किया भोपाल, 03 जून 2022 मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से विवेक तन्खा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। आज प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने श्री तन्खा का राज्यसभा सदस्य का प्रमाण पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्री ए.पी. सिंह प्रमुख सचिव, मप्र विधानसभा द्वारा प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि श्री तन्खा ने प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए श्री धनोपिया को अधिकृत किया था। श्री तन्खा ने अभा कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। श्री तन्खा के राज्यसभा में निर्विरोध निर्वाचित होने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, पूर्व केंद्रीयमंत्रीगण सुरेश...