विवेक तन्खा कांग्रेस की ओर से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने दी बधाई
खुली शिकायत न्यूज़ भोपाल//मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी, भोपाल
विवेक तन्खा कांग्रेस की ओर से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित
वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने दी बधाई
जे.पी. धनोपिया ने श्री तन्खा का प्रमाण पत्र प्राप्त किया
भोपाल, 03 जून 2022
मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से विवेक तन्खा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। आज प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने श्री तन्खा का राज्यसभा सदस्य का प्रमाण पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्री ए.पी. सिंह प्रमुख सचिव, मप्र विधानसभा द्वारा प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि श्री तन्खा ने प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए श्री धनोपिया को अधिकृत किया था।
श्री तन्खा ने अभा कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
श्री तन्खा के राज्यसभा में निर्विरोध निर्वाचित होने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, पूर्व केंद्रीयमंत्रीगण सुरेश पचौरी, अजय यादव, क्रांतिलाल भूरिया, मप्र शासन के समस्त पूर्व मंत्रीगण, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, अशोक सिंह, महामंत्री राजीव सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, सेवादल अध्यक्ष ठाकुर रजनीश सिंह, भाराछासंगठन के अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, मीडिया विभाग और मोर्चा संगठनों एवं प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री तन्खा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
श्रीमान संपादक महोदय मीडिया विभाग
ससम्मान प्रकाश नार्थ मप्र कांग्रेस कमेटी

Comments
Post a Comment